Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः पूरनपुर में सजेगा भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, तैयारियां पूरी! पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत जिला योजना कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न


पीलीभीत। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग प् का आयोजन 9 एवं 10 मई 2026 को पूरनपुर स्थित स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय में किया जाएगा। इस संबंध में आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिला योजना कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। इस अवसर पर प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी हरि प्रकाश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य तथा विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्ष भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना है। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पूर्व संगठन द्वारा जिले के सभी 19 मंडलों में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. दलजीत कौर सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लेखराज भारती, रेखा सिंह परिहार, अतेंद्र पाल सिंह, नमन प्रताप राजपूत, आयुष मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, मान सिंह राठौर, मनोज गुप्ता, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, ऋचा सिंह पटेल, सृष्टि गुप्ता, विकास वाल्मीकि, पंकज तिवारी, नागेन्द्र प्रताप सिंह, रेनू राज, अमित कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |