Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः मारपीट व धमकी को लेकर आरोपी के खिलाफ केस


प्रतापगढ़। जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत एक पीड़िता के साथ मारपीट व गालीगलौज तथा धमकी को लेकर लालगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के हरनाहर भोरई का पुरवा निवासिनी शान्ती देवी पत्नी स्व0 जमुना प्रसाद तिवारी ने दी गई तहरीर में कहा है कि बीती उन्तीस अप्रैल को सुबह दस बजे गांव का मोहित तिवारी पुत्र नर्वदा तिवारी बाइक से उसके दरवाजे गिर पड़ा। इस बीच आरोपी द्वारा पीड़िता के पुत्र के साथ गालीगलौज शुरू की गयी। विरोध जताने पर आरोपी द्वारा मारपीट शुरू कर दी गयी। बीचबचाव के लिए पीड़िता वहां पहुंची तो आरोपी ने पत्थर से हमला कर उसे चुटहिल कर दिया। शोरशराबा होने पर आरोपी जानलेवा धमकी देते चला गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोहित तिवारी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |