Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः मजदूर दिवस पर पीलीभीत में दवा प्रतिनिधियों की हुंकार, अधिकारों को लेकर सौंपा ज्ञापन


पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की जिला इकाई ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की। दवा प्रतिनिधियों ने एकत्र होकर श्रम अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों के साथ लगातार शोषण हो रहा है, जिसे रोकना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से अपील की कि दवा प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ज्ञापन में चार नए श्रम कोड का विरोध करते हुए ‘बिक्री संवर्धन कर्मचारी अधिनियम 1976’ को यथावत लागू रखने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके साथ ही महंगाई के दौर में कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन 26,910 रुपये तय करने की मांग भी रखी गई। दवा प्रतिनिधियों ने सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में काम करने की अनुमति देने की मांग की, ताकि वे अपने कार्य को सुचारु रूप से कर सकें। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से कर्मचारियों की निगरानी (ट्रैकिंग) को अनुचित बताते हुए इसे तुरंत बंद करने की बात कही गई। संगठन ने 8 घंटे कार्य समय सुनिश्चित करने, बोनस का भुगतान करने और कर्मचारी भविष्य निधियोजना 1952 का कड़ाई से पालन कराने की मांग भी दोहराई। इसके अलावा मनमाने स्थानांतरण और छंटनी पर रोक लगाने को लेकर भी आवाज उठाई गई। पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। इस दौरान अध्यक्ष हितेश शुक्ला, सचिव प्रभात तिवारी, उपाध्यक्ष रवि प्रकाश, सह-सचिव अनंत द्विवेदी व विकास गंगवार सहित कई दवा प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |