Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: लखनऊ सीतापुर हाईवे पर सड़क हादसा, बुजुर्ग महिला समेत चार लोग घायल


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सीतापुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला समेत चार लोग घायल हो गए। यह हादसा बेहड़ा चक्की के पास उस समय हुआ, जब एक महिला सड़क पार कर रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, इटौंजा थाना क्षेत्र के करौंदी मानपुर निवासी मंजू देवी (58) सड़क पार कर रही थीं। तभी एक बिना नंबर की पल्सर बाइक चला रहे शनि (23) ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं इस टक्कर के बाद पीछे से आ रही एक स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस बाइक पर अमन वर्मा (19) और अर्चिता सिंह (22) सवार थे, जो इस घटना में घायल हो गए। वहीं सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए शौ शैय्या अस्पताल बीकेटी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |