लखनऊः युवती से दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन का आरोपः अमरोहा का वेल्डर को इटौंजा पुलिस ने किया गिरफ्तार, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
May 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म, मारपीट और धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पीड़िता की मां की शिकायत पर इटौंजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी अकरम अली ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने या भागने की कोशिश करने पर युवती के साथ मारपीट की गई। आरोपी पर जातिसूचक गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने और धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप है। वहीं पीड़िता की मां की शिकायत पर इटौंजा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार, आरोपी अकरम अली ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने या भागने की कोशिश करने पर युवती के साथ मारपीट की गई। आरोपी पर जातिसूचक गालियां देने, जान से मारने की धमकी देने और धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप है। इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि आरोपी अकरम अली (30) अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के घासीपुरा का निवासी है। उसे अर्जुनपुर तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया,अकरम अली पेशे से वेल्डर है।

