Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: इंस्टाग्राम आईडी को लेकर युवतियों में कहासुनी के बाद मारपीट, डेढ माह बाद केस दर्ज


लखनऊ । आलमबाग कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे एक निजी अपार्टमेंट मे रहने वाली युवतियों में इंस्टाग्राम आईडी को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। वही पुलिस ने घटना के डेढ माह बाद पीडित युवती की नामजद शिकायत पर मंगलवार को केस दर्ज कर लिया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया मूल रूप से ग्राम नदसिया, पोस्ट मतौली, थाना गुरुसहायगंज जनपद कन्नौज की रहने वाली युवती हर्षी पाण्डेय पुत्री इन्द्रेश पाण्डेय के अनुसार वह थाना क्षेत्र स्थित माही डोमेस्टिक अपार्टमेंट बाराबिरवा में रहती है और उसी अपार्टमेंट मे यशी मिश्रा नामक युवती रहती है। आरोप है कि बीते 2 अप्रैल की रात्रि  करीब 1रू50 बजे इंस्टाग्राम आईडी को लेकर उक्त युवती यशी मिश्रा ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित नामजद शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत पर जाँच के बाद मंगलवार को गाली गलौज मारपीट की धारा मे केस दर्ज कर विधिक कारवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |