दिल्ली में ई-रिक्शा का सफर होगा महंगा
May 01, 2026
दिल्ली में एक मई से ई-रिक्शा का सफर महंगा होने जा रहा है. इलेक्ट्रिक व्हीकल फेडरेशन ने न्यूनतम किराया 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये करने का फैसला लिया है. फेडरेशन का कहना है कि साल 2010 से किराया नहीं बढ़ा, जबकि ऑटो और टैक्सी के दाम दो बार बढ़ चुके हैं.
दिल्ली में इस समय 2 लाख 6 हजार से ज्यादा ई-रिक्शा आधिकारिक तौर पर रजिस्टर्ड हैं, वहीं करीब 1 लाख 50 हजार ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के भी सड़कों पर चल रहे हैं. लास्ट माइल कनेक्टिविटी में इनकी अहम भूमिका है, ऐसे में किराया बढ़ने का सीधा असर लाखों यात्रियों की जेब पर पड़ेगा.
फिलहाल, इस फैसले से जहां चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ना तय माना जा रहा है. बढ़ा हुआ किराया एक मई से लागू किया जाएगा.
