Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढ: लव, सेक्स, धोखा और फिर जेल! महेशगंज में प्रेमी संग उसका साथी भी पहुंचा हवालात


प्रतापगढ/बाबागंज। एक प्रेम कहानी का अंत वही हुआ, जैसा समाज में  अक्सर होता चला आ रहा है। प्रेमिका ने प्रेमी पर मुकदमा लिखवाया और फिर प्रेमी और उसके साथी के खिलाफ रेप का आरोप लगाकर दोनों को जेल भेजवा दिया। हालांकि इस प्रेम कहानी में प्रेमिका ने अपने साथ जबरिया दुराचार का आरोप अपने प्रेमी और उसके साथी पर लगाया है, जो अक्सर प्रेम कहानी में होता भी है। आरोप का प्रभाव यह हुआ कि प्रेमी के संग उसका साथी भी जेल पहुँच गया। आपको भले ही ये भले ही एक कहानी लगे लेकिन घटना एकदम सत्य है। 

महेशगंज थाना क्षेत्र की एक दलित किशोरी को गुजवर गांव के रहने वाले एक गैर सम्प्रदाय के युवक मो. कौनेन खान पुत्र रउफ साथ प्रेम हो गया। प्रेम होने के बाद दोनों फोन पर एक दूसरे से बातचीत भी करने लगे। इसी बीच किशोरी की मां ने मंगलवार को स्थानीय पुलिस से शिकायत किया कि सोमवार को उसकी पुत्री शौच के लिए गई थी तभी गुजवर गांव के रहने वाले मो.कोनेन और उसका एक साथी तमंचा सटाकर और उसका मुंह बांधकर उसको उठा ले गए और कोनेने ने अपने साथी के साथ मिलकर रात भर उसके साथ दुराचार किया और सुबह तक आने नही दिया। सुबह घर पहुंची किशोरी ने अपने साथ हुई घटना को अपने मां से बताया तो उसने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। किशोरी के साथ रेप का मामला होने के कारण मौके पर पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर आ गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जब जांच शुरू की तो पता चला कि किशोरी और कोनेने के बीच करीब 6 माह पूर्व से प्रेम संबंध रहें हैं। दोनों फोन पर आपस में बातचीत भी करतें थें।पुलिस टीम ने रात में सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और लोकेशन के आधार पर किशोरी के प्रेमी कोनेन और उसके साथी सैफ हुसैन पुत्र परवेज हुसैन निवासी गुजवर, थाना महेशगंज को थाना क्षेत्र के आईटीडी अंडर पास राय असकरनपुर के पास से गिरफ्तार करके दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ संदीप कुमार तिवारी के साथ एसएसआई नीरज सिंह कुशवाहा, रामवीर, सुमित सिंह, राहुल कुमार, विशाल आदि लोग शामिल रहे। इस प्रेम कहानी में भी लव भी हुआ, सेक्स भी हुआ और धोखा भी हुआ। धोखा प्रेमिका ने किया या प्रेमी ने किया ये तो पुलिस की जांच और न्यायालय का विषय है लेकिन इस प्रेम कहानी में भी जेल की हवा प्रेमी और उसके साथी को ही खानी पड़ रही है। इस प्रेम कहानी ने यह साबित कर दिया कि प्रेम संबंध जब आरोपों और विवाद की तहलीज पर पहुँचते हैं तो कहानी जेल और अदालत तक जा पहुँचती है। इस संबंध में एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय का कहना है कि जांच में किशोरी और मुख्य आरोपी कोनेन के बीच प्रेम संबंध की बात सामने आई है। दोनों फोन पर बातचीत भी करतें थें। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |