Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः ओबीसी युवाओं के लिए ‘ओ’ लेवल और सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना शुरू, आवेदन प्रक्रिया घोषित


बलिया। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगारपरक कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना की समय-सारणी जारी कर दी है। योजना के अंतर्गत पात्र अभ्यर्थियों को ‘ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रशिक्षण राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (छप्म्स्प्ज्) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से संचालित होगा। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर ओबीसी युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

योजना का लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा, जिनके माता-पिता अथवा अभिभावकों की वार्षिक आय सभी स्रोतों से एक लाख रुपये से अधिक न हो। प्रशिक्षण देने वाली संस्थाएं 20 मई से 3 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी, जबकि इच्छुक अभ्यर्थियों के आवेदन 16 जून से 10 जुलाई 2026 तक लिए जाएंगे।

विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रक्रिया विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन के बाद संस्थाओं को 3 जून शाम पांच बजे तक तथा अभ्यर्थियों को 10 जुलाई तक आवश्यक अभिलेखों सहित हार्डकॉपी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन बलिया में जमा करनी होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |