प्रतापगढः एकादश श्रमिक सम्मान समारोह में सम्मानित हुए कमलेश कुमार
May 01, 2026
प्रतापगढ़। जिले में लक्ष्मणपुर ब्लाक अंतर्गत यारी कैफे शमशेरगंज में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में बुद्धिजीवियों और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति और उनके उद्बोधन उल्लेखनीय रहे। कार्यक्रम की शुरुआत वाणी वंदना से डा.सच्चिदानंद त्रिपाठी ने किया। शिक्षा विभाग में सेवारत ए आर पी आस्तिक द्विवेदी ने कहा कि श्रमिक का सम्मान करके हम अपने देश के तरक्की का मार्ग प्रशस्त करते हैं।ओजकवि हरिवंश शुक्ल शौर्य ने अपनी कविता से कार्यक्रम को साहित्यिक माहौल प्रदान करते हुए मजदूर की वंदना की। वरिष्ठ साहित्यकार डा सच्चिदानन्द त्रिपाठी ने मेहनत से सम्बन्धित कविता सुनाते हुए सबकी तालियां बटोरीं। अपने गीतों से कवि मिठाई लाल ने कार्यक्रम को ऊंचाई प्रदान की। पत्रकार फारूक खान ने श्रमिक दिवस मात्र एक तिथि नहीं है बल्कि चेतना का आधार स्तंभ है। बाबा दूधनाथ धाम सेवा समिति के अध्यक्ष विपिन कुमार तिवारी ने कहा कि हम सबको संकल्प लेना चाहिए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें, जिससे हम आप सबके श्रम का उत्कृष्ट फल परिवार और देश को प्राप्त हो। मुख्य अतिथि लोकपाल समाज शेखर ने सरकार के विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए श्रमिक गण को लाभ लेने का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री राजेश कुमार मिश्र ने कहा की हमारे राष्ट्र निर्माण की नीव श्रमिक हैं।नीव मजबूत होगी देश मजबूत होगा।साहित्यकार पत्रकार समाजसेवी और क्षेत्रवासियों ने श्रमिक दिवस पर प्रकाश डालते हुए श्रमिकों को देश के सौंदर्य का मूल आधार बताया। संयोजक डॉ अरुण कुमार रत्नाकर ने कहा कि मुझे इस संयोजन में आप सबके गरिमामयी उपस्थिति से बहुत ही ज्यादा आत्म संतुष्टि प्राप्त हुई है। ऐसे ही आप सबके सहयोग की अपेक्षा है।सिंधौर ग्रामसभा वार्ड मेम्बर मनरेगा दिव्यांग श्रमिक कमलेश कुमार का उपहार प्रदान करते हुए माल्यार्पण से अतिथियों ने संयुक्त रूप से सम्मान किया और रत्नाकर जी की संकल्पना और उनके भावनाओं की सराहना की।हुए सम्मान संचालन कर रहे आशुतोष गिरि दीपक ने अपनी कविताओं से लगातार मंच को ऊंचाई प्रदान किये। इस अवसर पर राजकुमार शुक्ल, अतुल कुमार मिश्र, अधिवक्ता पुरुषोत्तम सोनी,लल्लन पाण्डेय,अनिल विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा, विमलेश गुप्ता,अखिलेश सिंह, आदित्य सिंह आदि गणमान्य जन मौजूद रहे ।
