लखनऊः बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्रिका देवी मंदिर में भक्तों का लगा तांता, भक्तों ने मां चंद्रिका देवी के किए दर्शन
May 01, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र कठवारा चैकी के अंतर्गत कठवारा गांव स्थित मां चंद्रिका देवी मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा के दिन भक्तों का तांता लग गया। वहीं हजारों की संख्या में भक्त मां के दरबार पहुंचे और मां चंद्रिका देवी के विधि विधान से पूजा अर्चना कर दिव्य दर्शन किए। वहीं छुट्टी का दिन होने के चलते सरकारी अधिकारी, नेता व आम जनता मंदिर में भारी संख्या में पहुंची,जहां हजारों की तादाद में लोगों ने मां चंद्रिका देवी के दर्शन किए। जहां पर मेला कमेटी की तरफ से हर एक मूलभूत सुविधाएं भक्तों को प्रदान की जा रही थी। वहीं बीकेटी पुलिस की चाक-चैबंद व्यवस्था थी,जहां पर भक्त लगातार लाइन में लगकर मां चंद्रिका देवी के दर्शन कर बुद्धि पूर्णिमा को मनाते हुए दिखाई दिए। वहीं पर चंद्रिका देवी के परम भक्त सावन सिंह चैहान के बताया कि सुबह की आरती के बाद से ही भक्तों का तांता मंदिर में लगना शुरू हो गया और शाम की आरती तक लाखों की संख्या में लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव ,हरदोई , सीतापुर जिला के भक्त अन्य इटौंजा बीकेटी मलिहाबाद माल क्षेत्रीय गांव के भक्त भी मां के दर्शन करने पहुंचे, जहां पर सभी को मां के दर्शन प्राप्त हुए।
