Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सहारनपुर: छुटमलपुर सहारनपुर थाना फतेहपुर पुलिस मुठभेड़ में खूब चली गोलियां शातिर गौकश घायल, तमंचा-कारतूस सहित भारी हथियारों का जखीरा बरामद! बाइक से भागते एक बदमाश के पैर मे लगी गोली दूसरा फरार


सहारनपुर । जनपद में अपराधियों और गोकशों के खिलाफ जारी श्जीरो टॉलरेंसश् नीति के तहत फतेहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना फतेहपुर पुलिस की बदमाशों के साथ सीधी मुठभेड़ हो गई, जिसमें जवाबी फायरिंग के दौरान एक शातिर गोकश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल के रास्ते भागने में सफल रहा।

यह पूरी घटना उस समय शुरू हुई जब थाना फतेहपुर के प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह राणा पुलिस बल के साथ कमेशपुर अंडरपास के पास रजापुर मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान छुटमलपुर कट की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति गलत दिशा से आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें जब पुलिस टीम ने टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग झोंक दी और रजापुर खड़ंजे की तरफ भागने लगे। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर हड़बड़ाहट के कारण बदमाशों की मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई, जिसके बाद बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस पर दोबारा दुस्साहसिक तरीके से गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

बदमाशों की तरफ से हुई इस अचानक फायरिंग के बाद पुलिस टीम ने भी पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें पुलिस की एक गोली शातिर बदमाश के दाहिने पैर में जा लगी पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर घायल बदमाश को दबोच लिया, जिसकी पहचान अमजद पुत्र शब्बीर उर्फ लीला, निवासी दतौली मुगल, थाना फतेहपुर के रूप में हुई है, जिसे तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इस दौरान उसका दूसरा साथी रात के अंधेरे और घने जंगल का लाभ उठाकर भाग निकला, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार जंगल में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए शातिर अपराधी अमजद के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की गई एक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस .315 बोर बरामद किया है। इसके साथ ही उसके पास से एक प्लास्टिक का कट्टा भी मिला है, जिसमें गोकशी के लिए इस्तेमाल होने वाली एक रस्सी, चार छुरे, दो छोटी कुल्हाड़ी और एक लकड़ी का गुटका छिपाकर रखा गया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, घायल अमजद एक शातिर किस्म का पेशेवर अपराधी है, जिसके खिलाफ सहारनपुर के विभिन्न थानों में गोकशी और अन्य संगीन अपराधों के कई मामले पहले से ही दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |