Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सहारनपुरः आरटीओ में कामकाज ठप, वाहन पोर्टल की तकनीकी दिक्कत बनी परेशानी


सहारनपुर। परिवहन विभाग के वाहन 4.0 पोर्टल में आ रही तकनीकी खराबी के चलते सहारनपुर आरटीओ कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया है। सर्वर और पोर्टल संबंधी दिक्कतों के कारण वाहन से जुड़े कई कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, देशभर में वाहन पोर्टल को नए क्लाउड सिस्टम पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। इसी दौरान तकनीकी बाधाएं सामने आई हैं, जिसके चलते पोर्टल बार-बार प्रभावित हो रहा है। तकनीकी टीम लगातार समस्या को दूर करने में जुटी हुई है।

आरटीओ कार्यालय में वाहन पंजीकरण, परमिट, टैक्स और अन्य ऑनलाइन सेवाओं का कार्य भी प्रभावित बताया जा रहा है। विभाग ने लोगों से कुछ समय तक सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि समस्या के समाधान के प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं ताकि सेवाएं जल्द सामान्य हो सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |