Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली को लू से मिली राहत! बारिश, धूलभरी आंधी और ठंडी हवाओं ने बदला मौसम का मिजाज


दिल्ली-एनसीआर को आखिरकार तपती गर्मी और लू से गुरूवार शाम को काफी राहत मिली है. इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) का पूर्वानुमान है कि 30 मई तक बारिश का यह दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान में भी काफी गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए ऑरेंज जबकि शनिवार और रविवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई तक अधिकतम तापमान में 8-10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, उसके बाद अगले 4 दिनों में 5-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.

31 मई को कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद अगले 3 दिनों में 3-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार (28 मई) को राजधानी में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहे. शाम के समय शाम हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिली.

मौमस विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. दिन के समय दिल्ली में पूर्वी हवाएं चलीं, जिनकी गति 15-20 किमी/घंटा रही और झोंको के साथ यह बढ़कर 37 किमी/घंटा तक पहुंच गई.

मौसम विभाग के अनुसार, आज शुक्रवार (29 मई) को न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. IMD का अनुमान है कि आज आसमान में बादल छाये रहेंगे. आज मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का पूर्वानुमान लगाया है. इस दौरान हवा की गति 60-70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है और झोंकों के साथ 80 किमी/घंटा तक जा सकती है.

दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश का एक और दौर आ सकता है, जिसके साथ गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, और झोंकों के साथ यह 60 किमी/घंटा तक भी जा सकती है.

बदलते मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. खासतौर पर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने को कहा है क्योंकि इस दौरान पेड़ के गिरने या बिजली के गिरने से कोई भी अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहती है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |