Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: खेत में लगे नंगे बिजली के तार में करंट आने से पानी लगा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम


लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन महिगवां थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी अमित शर्मा पुत्र रामआसरे शर्मा अपने खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। वहीं अमित शर्मा दोपहर में अपने गेहूं काटने के बाद जूता खेत में पानी लगा रहे थे, तभी खेत के किनारे लगे लकड़ी की बल्ली में नंगा तार बिजली के खंबे से जुड़ा था, जिसमें करंट आ जाने से खेत में पानी लगाते वक्त अमित शर्मा की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने यह सूचना महिगवां पुलिस को दी। मौके पर पहाड़पुर चैकी प्रभारी सुनील कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अमित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामासेंटर भेज दिया गया। वहीं इस घटना से अमित शर्मा के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही यह घटना बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही व बिजली का कनेक्शन किस तरह से खेतों में अवैध तरीके से चोरी से जलया जा रहा है, इसकी जिम्मेदार बिजली विभाग है, आखिर समय रहते अगर यह कलेक्शन हटा दिया जाता, तो व्यक्ति की मौत नहीं होती। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटीं है। वहीं बताया जा रहा है कि है खंभे से बिजली के तारों से एक तार खेत में बल्ली में बंधा था,पानी लगने से जमीन टच हुई और करंट लग गया, जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |