लखनऊः इटौंजा मानपुर मंडी में दुकान में लगी आग,दुकान का सारा समान जल कर राख, रोजी रोटी का संकट
May 01, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन इटौंजा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर लखनऊ हाईवे मानपुर मंडी टोल के पास बनी दुकान में आग लग गई और दोना, पत्तल, रस्सी व प्लास्टिक का सामान जल कर राख हो गया। यह दुकान मानपुर गांव निवासी पुत्तीलाल लोधी की है। जिसमें शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वही स्थानीय लोगों की सूचना पर इटौंजा पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान में लगभग दो से ढाई लाख रुपए का सामान रखा था, जोकि जलकर राख हो गया है। वहीं पुत्तीलाल लोधी की दुकान ही मात्रा रोजी रोटी जिंदगी चलाने का सहारा थी, जोकि जलकर राख हो गई है। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि किसी व्यक्ति की हताहत होने की कोई सूचना नहीं है,आग पर काबू पा लिया गया है, दुकानदार का सामान जलकर राख हुआ है, जिसमें नुकसान हुआ है। वहीं आग की यह दूसरी घटना है, इससे पहले बीते रात्रि को टोल के पास चलती कार में आग लग गई थी,जिसमें चार लोग सवार थे, सभी बाल बाल बच गए।
