बाबागंज/प्रतापगढ़।जनपद के हीरागंज नगर पंचायत में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर संगठन की मजबूती और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के चेनारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम शामिल हुए। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत करते हुए जोरदार अभिनंदन किया।
जिलाध्यक्ष विजय पाल सरोज के नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय पाल सरोज ने कहा कि राम विलास पासवान के नेतृत्व में लोक जनशक्ति पार्टी ने राष्ट्रीय राजनीति में महत्वपूर्ण पहचान बनाई। उन्होंने अपने कार्यकाल में किसानों, गरीबों और मजदूरों की आवाज को मजबूती से उठाया और हमेशा विकास तथा देशहित की राजनीति को प्राथमिकता दी।
उन्होंने यह भी बताया कि चिराग पासवान वर्तमान समय में अपने पिता की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
बैठक में जितेंद्र सरोज, रत्नेश सिंह, राजकुमार मिश्र, शिव प्रसाद, दशरथ कुमार, विश्वनाथ सरोज, सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन का संकल्प लिया।
