Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः राजेश मसाला की सराहनीय पहल ! जरूरतमंद परिवार को मिली आर्थिक मदद


अमेठी। उद्योगपति एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश मसाला ने एक बार फिर समाजसेवा और मानवीय संवेदनाओं का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने अपने संस्थान के पूर्व कर्मचारी स्वर्गीय सतीश तिवारी के परिजनों की सहायता करते हुए तेरहवीं संस्कार के लिए राशन किट उपलब्ध कराई और रू 50,000 की आर्थिक मदद दी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इस सहायता राशि में से रू 25-25 हजार बच्चों के नाम फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) के रूप में जमा कराया जाए, ताकि उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा सके। इसके अलावा, उन्होंने भेंटुआ स्थित चिकित्सालय में गो संरक्षण के लिए रू 21,000 की सहायता राशि प्रदान की, जिससे गोसेवा कार्यों को मजबूती मिलेगी। वहीं, टीकर माफी आश्रम में स्थापित हो रही भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की प्रतिमा के लिए भी रू 21,000 का सहयोग दिया। राजेश मसाला के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में लोग प्रशंसा कर रहे हैं और इसे सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण मान रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |