Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः बस स्टेशन पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना, दी चेतावनी


अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) बस स्टेशन अमेठी में कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस संबंध में बस स्टेशन प्रबंधक काशी प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धरना मजदूरों एवं कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों को लेकर किया गया था। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों द्वारा निजी बसों के अवैध संचालन, डग्गामारी, तथा परमिट शर्तों के उल्लंघन के विरोध में आवाज उठाई जा रही है। साथ ही नियमित, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की भी मांग की गई। धरना-प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने, राजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार,राज बली, राजा बहादुर ,आदि रहे मौजूद चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया, तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रबंधन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि कर्मचारियों की समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |