Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः द्विजनपदीय प्रधानाचार्य बैठक में बनी वर्षभर की कार्ययोजना! सरस्वती शिशु मंदिर में पीलीभीत और शाहजहांपुर के प्रधानाचार्यों ने की सहभागिता


बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में द्विजनपदीय प्रधानाचार्य बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें पीलीभीत और शाहजहांपुर जनपद के प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। बैठक में वर्षभर आयोजित होने वाले शैक्षिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

कार्यक्रम में शिशु शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह एवं संभाग निरीक्षक सुनील कुमार सिंह का विद्यालय व्यवस्थापक ब्रह्मौतार अग्रवाल ने पटका पहनाकर स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश निरीक्षक हरवीर सिंह ने कहा कि विद्यालयों में कार्ययोजना के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को गति मिल सके। उन्होंने अनुशासन, संस्कार और शिक्षा के समन्वय पर विशेष बल दिया। इस दौरान पीलीभीत के संकुल प्रमुख कुरेंद्र पाल सिंह एवं शाहजहांपुर के संकुल प्रमुख दयाशंकर शर्मा भी मौजूद रहे। बैठक के अंत में प्रधानाचार्य हरीशचंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |