बीसलपुरः महिला शक्ति केंद्र योजना पर संगोष्ठी आयोजित, छात्राओं को किया जागरूक! मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत शफी डिग्री कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
May 08, 2026
बीसलपुर। शफी डिग्री कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला शक्ति केंद्र योजना पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण संबंधी योजनाओं की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का संचालन डीएलएड विभाग की प्रशिक्षु सोनल गंगवार ने किया। महाविद्यालय के समन्वयक अनीस अहमद बेग ने बताया कि महिला शक्ति केंद्र योजना ग्रामीण महिलाओं को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाता है।महाविद्यालय के प्रवक्ता रविंद्र पाल सिंह गंगवार ने कहा कि इस योजना को मिशन शक्ति अभियान के साथ जोड़ा गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। वहीं प्रवक्ता रिजवान खान ने बताया कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित इस योजना में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं।कार्यक्रम में बीए, बीएससी, बीसीए, बीएड और डीएलएड विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार, समन्वयक अनीस बेग, प्रवक्ता फईम सिद्दीकी, चिरंजीव गंगवार, अनिल कुमार, शोभना शुक्ला सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
