Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर दो वाहनों की भिड़ंत, चालक समेत दो घायल! आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, घायलों को जिला अस्पताल रेफर


बीसलपुर। बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर शुक्रवार को पिकअप और छोटा हाथी वाहन की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र के हरगांव निवासी इरफान पुत्र शमीम पिकअप वाहन लेकर लखीमपुर से बरेली जा रहे थे। जैसे ही वह बीसलपुर-बिलसंडा मार्ग पर पहुंचे, तभी सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। छोटा हाथी वाहन को मानपुर निवासी गजेंद्र कुमार चला रहे थे।हादसे में दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायलों को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |