Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र ने थाने का किया वार्षिक निरीक्षण


मिर्जापुर। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र द्वारा अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण की उपस्थिति में थाना को0देहात, मीरजापुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना परिसर व कार्यालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालयी अभिलेखों जैसे- अपराध रजिस्टर,आगंतुक रजिस्टर,त्योहार रजिस्टर,भूमि विवाद रजिस्टर,बीट सूचना रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर अद्यावधिक रखते हुए सुव्यवस्थित एवं उचित रख-रखाव, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल मुकदमातीध्वाहनों के संबंध में न्यायालय के निर्णयोपरान्त विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने, आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ितध् शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में नियमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही करने, शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई,शासन की तरफ से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत मिशन शक्ति केन्द्र पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओंध्बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये। पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर द्वारा पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर के साथ थाना को०देहात पर ग्राम प्रहरियों को साइकिल,टॉर्च व लाठी प्रदान कर उत्साहवर्धन करते हुए उन्हे अपने कर्तव्यों को पूर्ण मनोयोग के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।  

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर-नितेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर-मुनेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइनध्यातायात-गायत्री यादव, प्रभारी निरीक्षक को0देहात-अमित कुमार मिश्रा सहित अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |