अदलहाट/मिर्जापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ तथा गो-तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सहित इनामियां अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकध्थानाध्यक्षगण को निर्देश दिया गया है।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को थाना अदलहाट पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि क्रूरता पूर्वक बांध कर गोवंश को तस्करी हेतु चैनपुर बिहार ले जाया जा रहा है। थाना अदलहाट पुलिस टीम ग्राम हाजीपुर नहर पुलिया के पास अभियुक्तों के पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्तो द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने लगे किन्तु थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा सीमित जवाबी कार्यवाही की गयी, जिसमें दो गो-तस्कर के पैर में गोली लगी है। पुलिस मुठभेड़ में घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता पूछा गया तो उन्होने अपना नाम क्रमशः1. भोला हरिजन पुत्र लालचन्द निवासी ग्राम विसौरा खुर्द थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व 2.बाबू उर्फ रामजन्म सोनकर पुत्र मिठाईलाल सोनकर निवासी रामपुर ढबही थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर बताया जिनकी जमातलाशी ली गयी तो उनके पास से घटना में प्रयुक्त 02 अदद तमंचा (315 बोर),04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस,01 अदद पिक अप वाहन तथा 06 राशि गोवंश बरामद हुए। मुठभेड़ में गिरफ्तारध्घायल अभियुक्तगण को पुलिस अभिरक्षा लेकर में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनकी स्थिति सामान्य है। उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारीध्बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम व आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा मौके से बरामद गो-तस्करी की घटना में प्रयुक्त पिकअप को अन्तर्गत धारा एमवी एक्ट में सीज किया गया।
