Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः एसिड अटैक पीड़ितों को कानूनी अधिकारों की जानकारी, डीएलएसए ने लगाया जागरूकता शिविर


बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मंगलवार को वन स्टॉप सेंटर, बलिया में एसिड अटैक पीड़ितों के अधिकारों को लेकर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने की।

शिविर में सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने ‘उत्तर प्रदेश पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना-2014’ तथा ‘नालसा एसिड अटैक पीड़ित विधिक सेवा योजना-2016’ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य पीड़ितों को त्वरित कानूनी सहायता, प्रभावी प्रतिनिधित्व और मुआवजा योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को विभिन्न विधिक अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर वन स्टॉप सेंटर के कर्मचारी एवं अन्य पीड़ितजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |