Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः ‘दृष्टि’ समिति की बैठक अब 22 मई को, विकास कार्यों की होगी समीक्षा


बलिया। जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति ‘दृष्टि’ की प्रथम त्रैमासिक बैठक अब 22 मई को आयोजित की जाएगी। बैठक विकास भवन सभागार में अपराह्न एक बजे से शुरू होगी।

समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय निकाय क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह ‘पम्पू भैया’ की अध्यक्षता में होने वाली यह बैठक पहले 22 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई थी।

नई तिथि निर्धारण के बाद अब बैठक पूर्व निर्धारित एजेंडा बिंदुओं पर आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की स्थिति और कार्यों की प्रगति पर चर्चा होने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |