बलिया। आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रोंकृबेल्थरारोड (अ.जा.), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बलिया नगर, बांसडीह एवं बैरिया से संबंधित गोदामों का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण और निगरानी प्रणाली की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।
डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने लॉग बुक का निरीक्षण कर गतिविधियों के नियमित अभिलेखीकरण की भी समीक्षा की।
इस मौके पर सीआरओ त्रिभुवन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन, विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

.jpg)