लखनऊः इटौंजा टोल प्लाजा पर कार में लगी भीषण आग, कार सवार ने कूदकर बचाई जान
May 01, 2026
लखनऊ। लखनऊ सीतापुर हाईवे इटौंजा मानपुर टोल प्लाजा पर गुरुवार रात सीतापुर से लखनऊ की तरफ आ रही कार में आग लग गई। कार में सवार दो लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं फैजुल्लागंज निवासी अभिजीत मिश्रा पिता राजेश मिश्रा अपनी कार से सीतापुर से लखनऊ लौट रहे थे। कार टोल प्लाजा पार करने वाली ही थी कि उसमें से घूंआ निकलने लगा। यह देखकर अभिजीत व राजेश कार से बाहर उतर गए। इटौंजा टोल प्लाजा के प्रबंधक प्रदीप शुक्ला ने बताया कि कार में अचानक से आग लग गई। वहीं इटौंजा पुलिस और फायर ब्रिगेड गाड़ी की मदद से आग बूझाई गई। वहीं इटौंजा थाना प्रभारी निरीक्षक सोबरन सिंह ने बताया कि कार सवार दो लोग सुरक्षित बाहर निकल और घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।
