Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बाराबंकीः सांसद ने किया बुद्ध विहार में मूर्ति का अनावरण


बाराबंकी। बुद्ध पूर्णिमा के  अवसर पर सांसद तनुज पुनिया ने जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर  भगवान बुद्ध को नमन किया और क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने तहसील फतेहपुर के रसूलपुर स्थित नवनिर्मित बुद्ध विहार में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण  किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन मानवता के इतिहास में शांति, अहिंसा और आत्मज्ञान की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने बताया कि भगवान बुद्ध ने पीपल के वृक्ष के नीचे तपस्या कर 35 वर्ष की आयु में ज्ञान प्राप्त किया और सारनाथ में अपना पहला उपदेश दिया। इसके बाद उन्होंने लगभग 45 वर्षों तक उत्तर भारत में भ्रमण कर धर्म और सदाचार का संदेश फैलाया तथा 80 वर्ष की आयु में कुशीनगर में महापरिनिर्वाण प्राप्त किया।

उन्होंने भगवान बुद्ध के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि “मनुष्य अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता है,” और लोगों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की। इस अवसर पर फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजय बहादुर वर्मा, आदर्श पटेल, हरीश वर्मा, सुग्रीव वर्मा, जुग्गीलाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |