Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बेंगलुरु में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया के प्लेन का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया, दिल्ली आने वाली फ्लाइट कैंसिल


बेंगलुरु में लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया के प्लेन का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। इसके बाद विमान को ग्राउंडेड कर दिया गया है। इस विमान की गहनता से जांच की जाएगी। इसके बाद इसे दोबारा उड़ाया जाएगा। एयर इंडिया का विमान दिल्ली से बेंगलुरु पहुंचा था। यहां लैंडिंग के दौरान पिछला हिस्सा किसी चीज से टकरा गया। रिपोर्ट के अनुसार विमान की टेल रनवे से टकराई। इस समय विमान में पायलट और केबिन क्रू समेत 179 लोग सवार थे। हालांकि, इस दौरान किसी को भी चोट नहीं पहुंची और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इस विमान को बेंगलुरु से दिल्ली वापस लौटना था, लेकिन इस घटना की वजह से यह फ्लाइट कैंसिल कर दी गई। एयर इंडिया की तरफ से कहा गया कि यात्रियों की मदद के लिए ग्राउंड टीम लगातार सक्रिय है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |