लखनऊ: अपाचे बाइक सवार बदमाश सरेराह युवक की चेन छीन फरार
May 01, 2026
आलमबाग। आशियाना थाना इलाके मे शुक्रवार दोपहर अपाचे बाइक सवार बदमाश युवक के गले मे झपट्टा मार चेन छीन फरार हो गए। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर के निवासी अमित कनौजिया पुत्र राम सागर ने बताया वह पेशे से प्रापर्टी डीलर है। आज शुक्रवार दोपहर करीब 3रू20 बजे अपने मित्र से मिलने के लिये घर के बाहर रोड़ पार कर रहा था, उसी दौरान अपाचे सवार बदमाशों ने उसके गले मे झपट्टा मार चेन छीन फरार हो गए। वही पीडित का कहना था उक्त बाइक पर दो लोग बैठे थे। इस छीना झपटी मे चेन का कुछ टुकड़ा निचे गिर गया जो उसके पास मौजूद है। जिसके चलते उसने स्थानीय आशियाना थाने मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित की शिकायत पर घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल बदमाशों की तलाश की जा रही है।
.jpg)