Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजार: बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराने को विधायक ने ऊर्जा मंत्री को लिखा पत्र


शुकुलबाजार/अमेठी। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री सुरेश पासी ने क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर शीघ्र सुधार की मांग की है। विधायक ने कहा कि आंधी(तूफान के कारण क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिजली के पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विधायक सुरेश पासी ने पत्र में उल्लेख किया है कि अधीक्षण अभियंता गौरीगंज तथा अधिशासी अभियंता जगदीशपुर से वार्ता के बावजूद अभी तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। इससे क्षेत्रीय जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में उड़द की सिंचाई एवं धान की नर्सरी का कार्य चल रहा है, लेकिन लगातार बिजली कटौती और लो(वोल्टेज की समस्या के चलते किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने ऊर्जा मंत्री से जनहित में तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |