Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठीः जिला मुख्यालय पहुचे राहुल गांधी, बोले-देश में आने वाला है बड़ा आर्थिक तूफान


अमेठी। नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज पहुंचे, जहां उन्होने दिवंगत जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्रा के गांव रामदीन पंडित जाकर उनके परिजनों से मुलाकात की। श्री गांधी ने काग्रेस के सभी पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ एक बैठक भी किया। श्री गाधी ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि देश में बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है जिसका असर किसान, मजदूर, छोटे व्यापारियों, महिलाओं सहित सभी पर पड़ने वाला है। वही उन्होंने दावा किया, ‘‘मैं सरकार से बार-बार कह रहा हूं इससे बचाव के लिए उपाय किए जाएं लेकिन सरकार सोचने को तैयार नहीं हैं । श्री गांधी ने  अमेठी से अपने परिवार के रिश्तों को याद करते हुए इसे अपनी ‘कर्मभूमि’बताया। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें नुकसान मोदी के दोस्त अडानी-अंबानी का नहीं होगा। इससे देश का आम आदमी प्रभावित होगा। महंगाई तेजी से बढ़ेगी। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम निरंतर बढ़ते रहेगे। लेकिन वह (सत्तारूढ़ दल भाजपा के) लोग यह कहते हैं कि राहुल गांधी को समझ नही है, ज्ञान नहीं है। राहुल गांधी ने कहा कि ‘‘मोदी जी को अपने दोस्तों को लगातार अमीर बनाने की चिंता है लेकिन मुझे आपसे प्यार है, जनता से प्यार है, देश के युवाओं, किसानों, बेरोजगारों, मजदूरों, छोटे व्यापारियो से प्यार है। आप जहां भी मुझे याद करेंगे, मैं आपके लिए लड़ाई लड़ने के लिए खड़ा हूं। गांधी ने ईरान अमेरिका इजरायल युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है तथा आने वाले समय में खाद तेल एवं गैस का भारी संकट आने वाला है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह बहुत कठिन समय है पर इससे निपटने के उपाय करने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी विदेश घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों को सोना खरीदने के लिए मना कर रहे हैं, डीजल एवं पेट्रोल बचाने की बात कर रहे हैं। अपने सम्बोधन मे  कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ संविधान खतरे में है, सारे सिस्टम ध्वस्त हो चुके हैं। विश्वविद्यालय में वाइस चांसलर बैठाये जा रहे हैं। संवैधानिक ढांचे को तहस नहस किया जा रहा है। इसलिए मैंने पिछली बैठक में कहा था कि मोदी और अमित शाह गद्दार हैं।’’राहुल गांधी ने आरएसएस का नाम लेते हुए कहा कि वह कहते हैं कि ‘‘मैं माफी मांगू। मैं कभी भी माफी नहीं मांगूंगा। उनसे डरता नहीं डरता हूं।’’ गांधी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के चलते आम आदमी गरीब होता जा रहा है। उन्होंने कहा,” देश संकट में है, किसान मजदूर, व्यापारी, युवा सभी संकटों से जूझ रहे हैं उन सबको बेसहारा छोड़कर मोदी जी इटली में वहां की प्रधानमंत्री मेलोनी को टाफी खिलाकर रील बना रहे हैं। ये क्या मजाक चल रहा है?”। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |