वारिसगंजः विद्युत विभाग की घोर लापरवाही
May 20, 2026
वारिसगंज/अमेठी। पूरब गौरा ग्राम पंचायत के अंतर्गत धर मगद पुर की विद्युत तार की स्थिति ये है कि घरेलू कनेक्शन के उपभोक्ता अपने केबिल को पेड़ो की डाल के सहारे घर तक ले जाने को मजबूर है विद्युत तार इतना नीचे है कि कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है। दर्जनों केबिल हरे पेड़ो की डाली में इस तरह दिख रही है जैसे मकड़ी का जाल।कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया कि पोल लग जाए तो समस्या खत्म हो जाएगी किंतु समस्या हल के प्रति कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया।उपभोक्ता परेशान है। अनु तिवारी,भीम,शिवम, शिवा आदि उपभोक्ता अपनी समस्या से विभाग को अवगत करा चुके है।

