लखनऊ: मडियांव पुलिस ने देशी तमंचा कारतूस के साथ एक शातिर को किया गिरफ्तार! पुलिस ने कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर की बरामद
May 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन मड़ियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों पर पुलिस की पहली नजर बनी हुई है। मड़ियांव थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त को देशी तमंचा कारतूस के साथ केशव नगर चैकी क्षेत्र अंतर्गत कबाड़ मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, देशी शराब ठेके के पीछे कबाड़ मंडी केशव नगर चैकी क्षेत्र के पास से पुलिस ने सौरभ पुत्र स्व राजेंद्र उम्र करीब 28 वर्ष गीहार बस्ती निकट जिला अस्पताल कोतवाली जनपद शाहजहांपुर बताया, मड़ियांव पुलिस ने अभियुक्त की तलाशी के दौरान एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया है। जिसका लाइसेंस अभियुक्त नहीं दिखा पाया और पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने पास तमंचा रखने का शौक है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

