प्रतापगढः लोक कल्याण के लिए हुआ भण्डारा, भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
May 01, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। बाबा घुइसरनाथ धाम में लोक कल्याण की मंगलकामना को लेकर शुक्रवार को भण्डारे का आयोजन हुआ। भगवान घुइसरनाथ जी का पुष्पाभिषेक कर भक्तों ने सर्वकल्याण की प्रार्थना की। वहीं शिव संकीर्तन में श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध देखा गया। भण्डारे में लालगंज के धधुआ गाजन स्थित आइन्स्टीन पब्लिक स्कूल की निदेशिका श्रुति शुक्ला एवं संरक्षक विभवभूषण शुक्ल ने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। आयोजन मंे भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शशिभूषण शुक्ला के सामाजिक एवं राष्ट्रीय सरोकार की भी वक्ताओं ने सराहना की। संयोजन महेन्द्र पाठक ने किया। इस मौके पर विधायक मोना के प्रतिनिधि आशीष उपाध्याय, डॉ0 सौरभ मिश्र, सुशीला मिश्रा, लीना तिवारी, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, योगेन्द्र शुक्ल, गरिमा मिश्रा, प्रधानाचार्य शुभ्रांशु सिंह आदि रहे।
.jpg)