पहली सड़क परियोजना ग्राम पंचायत हुलकरी ढकिया से ग्राम पंचायत बहरुआ तक बनाई जाएगी। यह सड़क लगभग 1600 मीटर लंबी होगी, जिसमें 1200 मीटर पीसी सड़क तथा 400 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 76 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वहीं दूसरी सड़क ग्राम पंचायत चहलोरा से ग्राम पंचायत हसनपुर भगतनिया तक बनाई जाएगी। लगभग 1400 मीटर लंबे इस मार्ग के निर्माण पर 84 लाख रुपये की लागत आएगी। दोनों परियोजनाओं को मिलाकर करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं। अच्छी सड़कें बनने से गांवों का संपर्क मजबूत होगा, किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी और विद्यार्थियों को भी शिक्षा संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
जेई ओमपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराया जाएगा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर दोनों परियोजनाओं को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की घोषणा पर खुशी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि लंबे समय से क्षेत्र की सड़कें खराब हालत में थीं, जिससे बरसात के मौसम में आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। नई सड़कें बनने से गांवों की तस्वीर बदलेगी और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर हरिराम सोनकर, हरेंद्र कुमार लोधी, आकाश वर्मा, अशोक, राकेश वर्मा, बबलू कश्यप, प्रेम शंकर गंगवार, गंगाराम वर्मा, मनीष कश्यप, मिथुन कश्यप, घनश्याम लोधी, वेदप्रकाश वर्मा, डालचंद वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, जरनैल सिंह सहित कई सम्मानित नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
