Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः राजनीतिक बयानबाजी तेज! राहुल गांधी और के0एल0 शर्मा पर उठे सवाल


अमेठी। जनपद में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सांसद किशोरी लाल शर्मा के कार्यकाल को लेकर सवाल उठाए गए। वक्ताओं ने कहा कि अमेठी की जनता अब विकास के मुद्दों पर जवाब चाहती है और सांसद के कार्यकाल में हुए कार्यों का हिसाब मांग रही है।कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि वर्ष 2019 से 2024 तक स्मृति ईरानी के कार्यकाल में अमेठी में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय विकास हुआ। उन्होंने कहा कि अमेठी अब केवल राजनीतिक प्रयोगशाला नहीं बल्कि विकास की नई पहचान बन रही है।इस दौरान रायबरेली में दिए गए कुछ राजनीतिक बयानों को लेकर भी नाराजगी जताई गई और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि जनता अब स्थानीय मुद्दों और विकास कार्यों पर गंभीर चर्चा चाहती है। इस अवसर पर अजय तिवारी, दिनेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ला, विष्णु मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |