Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: नाले में मिली नवजात बच्ची


तिलोई/अमेठी। जनपद के इन्हौना थाना क्षेत्र अंतर्गत गणपति यात्री प्लाजा के पास चिरौली गांव में सड़क किनारे नाली में एक नवजात बच्ची पड़े होने की सूचना मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन एवं पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर गौरव श्रीवास्तव, केस वर्कर रुचि सिंह, सुपरवाइजर रोशन लाल तथा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम द्वारा नवजात बच्ची को नाले से सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिंहपुर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच के दौरान बच्ची का वजन कम पाए जाने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बच्ची को मलिक मोहम्मद जायसी जिला अस्पताल के एनईसीयू वार्ड में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |