अमेठीः अनंत विक्रम सिंह एवं शाम्भवी सिंह रहे मुख्य आकर्षण! महाराणा प्रताप जयंती पर निकली भव्य शौर्य यात्रा
May 09, 2026
अमेठी। अदम्य साहस और राष्ट्रगौरव के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के शुभ अवसर पर शनिवार को अमेठी कस्बे में एक भव्य श्शौर्य यात्राश् का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ शिरकत की। इस भव्य शौर्य यात्रा का मुख्य आकर्षण अमेठी की पूर्व विधायक गरिमा सिंह के पुत्र अनंत विक्रम सिंह एवं उनकी पत्नी शाम्भवी सिंह रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं और युवाओं में भारी उत्साह भर दिया। उनके साथ ही उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष महेश सोनी, अनुज सिंह सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।शौर्य यात्रा का शुभारंभ देवी पाटन मंदिर से हुआ। डीजे की धुनों और देशभक्ति गीतों के बीच यह यात्रा सगरा तिराहा, ककवा चैक, गांधी चैक और राजर्षि तिराहा होते हुए रामलीला मैदान पहुँचकर संपन्न हुई। पूरी यात्रा के दौरान श्जय श्री रामश् और श्महाराणा प्रताप अमर रहेंश् के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान रहा।यात्रा को सफल बनाने में निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा राजेश सिंह, राजू सिंह, कोतवाल सिंह, मयंक सिंह। सिंकू सिंह, अभिषेक सिंह श्ब्रेटलीश्, मनीष सिंह (रामगढ़)। दिलीप मिश्रा, मोनू सिंह, अतुल सिंह, अंकित सिंह। दिनेश सिंह, गौरव सिंह (गुलालगढ़), रवि प्रताप सिंह (प्रधान)। प्रधान दिलीप कनौजिया, बबलू मिश्रा, अजय सिंह (मोचवा) आदि। यात्रा की भव्यता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। कस्बे में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों द्वारा पुष्प वर्षा कर अनंत विक्रम सिंह एवं शाम्भवी सिंह का और शौर्य यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के त्याग और शौर्य को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
