Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः आरबीएल पब्लिक स्कूल में समर कैंप की धूम, बच्चों ने सीखे नए हुनर! सेल्फ डिफेंस, डांस, म्यूजिक और क्राफ्ट गतिविधियों में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा


बीसलपुर। शहर के आरबीएल पब्लिक स्कूल में आयोजित समर कैंप में बच्चों ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। कैंप के दूसरे दिन विद्यालय परिसर बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार नजर आया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के विशेष टिप्स विद्यालय के पीटीआई शिक्षक अभय प्रताप सिंह द्वारा दिए गए। छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों की जानकारी देकर विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के गुर सिखाए गए।

इसके अलावा कक्षा छह से आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए बॉटल क्राफ्ट एक्टिविटी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बेकार वस्तुओं से आकर्षक सजावटी सामग्री तैयार की। वहीं कक्षा तीन से पांच तक के बच्चों ने ड्रॉइंग मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया।

म्यूजिक ट्रेनिंग के दौरान विष्णु द्वारा बच्चों को संगीत की बारीकियां सिखाई गईं, जबकि डांस ट्रेनिंग सुधीर के निर्देशन में कराई गई। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ नृत्य प्रस्तुतियों का अभ्यास किया।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और रुचिकर शिक्षा के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन स्कूल प्रबंधक अंकुर गुप्ता एवं प्रधानाचार्य परमजीत कौर की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |