लखनऊ । थाना मोहनलालगंज लखनऊ द्वारा सूचना दिया गया कि प्रार्थी के पुत्र बब्लू का विवाह 15 साल पहले चादनी पुत्री रमेश गौतम निवासी ग्राम जैतीखेड़ा थाना मोहनलालगंज लखनऊ के साथ हुआ था। बब्लू की पत्नी चांदनी का प्रेम सम्बन्ध सत्यमपाल पुत्र अज्ञात जो बन्धन बैंक शाखा मोहनलालगंज मे कार्य करता है से है। प्रेम सम्बन्ध की जानकारी बब्लू को होने के बाद आए दिन लड़ाई झगडा होता था पत्नी चांदनी व चादनी का प्रेमी सत्यमपाल बब्लू को इतना प्रताड़ित करते थे जिसकी प्रताडना से तंग आकर बब्लू ने आत्महत्या कर ली जिसके लिए जिम्मेदारी चांदनी व उसका प्रेमी सत्यम पाल है।
इस सूचना पर थाना मोहनलालगंज में मु0अ0स0 159ध्26 धारा 108 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। विवेचना व साक्ष्य संकलन से आरोप सत्य पाया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30.04.2026 को अभियुक्ता (मृतक की पत्नी) चांदनी को उसके घर से समय करीब 16.20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त सत्यम पाल को कस्बा निगोहा से समय करीब 21.20 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनो अभियुक्तों को आज जेल भेजा गया।
