गुरसहायगंज/कन्नौज। कस्वा गुरसहायगंज मे बिजली लाइन ठीक करते समय करंट लगने से एक लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बिजली विभाग और मोहल्ले में शोक की लहर हैं।
विवरण के अनुसार मृतक की पहचान लाडपुर निवासी 30 वर्षीय शिवसागर उर्फ सरमु कठेरिया के रूप में हुई है। वह बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। रविवार की दोपहर जी टी रोड स्थित पावर हाउस परिसर में खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहा था। तभी अचानक लाइन में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और खंभे से नीचे गिर पड़ा।
साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि शटडाउन को लेकर काम किया जा रहा था, फिर भी लाइन में करंट आ गया।
लाइनमैंन शिवसागर उर्फ शर्मू अपने पीछे पत्नी और चार छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर नागरिकों ने तिर्वा रोड पर जाम लगा जाम की सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया जाम को खुलवाने का प्रयास किया गया लेकिन परिजनों ने जाम नहीं खोला और अपनी मांगों पर अड़े रहे सूचना मिलते ही जनपद के आल्हा अधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाने बुझाने का प्रयास किया जहां
अवर अभियंता पंकज कुमार भाजपा विधायक अर्चना पांडे भाजपा नेता रामवीर कठेरिया राजीव ठाकुर संतोष चतुर्वेदी आदि ने परिजनों को आश्वासन दिया कि लापरवाही करने वाले को किसी बिहार में बख्शा नहीं जाएगा बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। लापरवाही किस स्तर पर हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। भाजपा विधायक सहित आल्हा अधिकारियों ने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए मृतक की पत्नी को 10 लाख रुपए व एक नौकरी बच्चों के भरण पोषण के लिए पेंशन देने की बात कही उसके बाद परिजनो ने जाम खोल दिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विभागीय अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

