Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः पीड़िता ने पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों सहित मुख्यमंत्री तक को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय पाने की लगाई है, उम्मीद


प्रतापगढ़।जिले में नगर पंचायत कोहंडौर क्षेत्र में  एक मनचले के कृत्य का मामला सामने आया है। बतादें की एक गांव की एक महिला दरवाजे के बाहर मच्छरदानी लगाकर सो रही थी।पति जीविकोपार्जन के सिलसिले में परदेश रहता है।20 मई की रात 1 बजे उसी गांव का एक मनचला युवक सो रही महिला के साथ बदनीयती से छेड़छाड़ करने लगा।महिला ने शोर मचाया।लोगों के इकट्ठा होने के पहले ही आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला।रात में महिला की सूचना पर में डायल 112 पहुंची और आरोपी को थाने पकड़ ले गई।सुबह पीड़िता अपने परिवार के एक सहयोगी के साथ थाने में नामजद तहरीर दी।लेकिन इसके पहले आरोपी और पुलिस के बीच मामले को रफा दफा कराने का पूरा इंतजाम कर लिया गया था। थाने पहुंचने पर एसओ धनंजय राय ने पीड़िता और उसके  सहयोगी को अर्दब में ले लिया। कार्यवाही करने के बजाय सुलह के लिए दबाव बनाया।दोनों को थाने में अंदर बैठा लिया गया। थाने में धमकाया गया।पीड़िता ने बताया कि एस ओ ने  पूछा कि मुकदमा लड़ोगी? इस पर वह अकेलेपन की बात कही ।लेकिन एस ओ ने पीड़िता को न्याय दिलाने की कोई व्यवस्था नहीं की।जबकि पीड़िता चाहती थी कि आरोपी को सजा मिले। निराश होकर अपने घर चली गई।दूसरे दिन जब अपने परिवार के सहयोगी को लेकर थाने में एस ओ से कहा कि जब आरोपी के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करना है तो मेरी अप्लीकेशन वापस कर दीजिए। मैं आगे कार्यवाही करूंगी।इस पर एस ओ भड़क गए दोनों को थाने में बंद कर दिया।सहयोगी का शांतिभंग में चालान।के दिया।डरा धमका कर  शाम को महिला को छोड़ दिया।दूसरे दिन पीड़िता ने एस पी,मुख्य मंत्री,आई जी, डी आईजी,विधान सभा अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र भेज कर न्याय पाने की आस लगाई है।पीड़िता पुलिस और आरोपी की धमकी से डरी हुई है।यह है सरकार का नारी सशक्ति  का एजेंडा।जिसमें कोहंडौर पुलिस पलीता लगा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |