Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊ: विकास कार्यों के धुरंधर विधायक डा. नीरज बोरा ने जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में 1 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास


लखनऊ। लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र को विकास के पथ पर आगे ले जाने के संकल्प के साथ आज स्थानीय विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा क्षेत्र के जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में विभिन्न सड़क व नाली निर्माण कार्यों का भव्य शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कुल ₹1,02,44,000 (1 करोड़ 2 लाख 44 हजार) की लागत से होने वाले इन कार्यों से क्षेत्र के बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार होगा और स्थानीय निवासियों को जलभराव व खराब रास्तों की समस्या से मुक्ति मिलेगी। रविवार सुबह आयोजित इस शिलान्यास कार्यक्रम के तहत विधायक डा. नीरज बोरा ने कुल तीन महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी प्रातः 07रू00 बजे जानकीपुरम द्वितीय वार्ड के अंतर्गत जानकीपुरम गार्डन में श्रीमती सुमन मिश्रा के घर से श्री अज्जू के घर तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹22.77 लाख है।

प्रातः 07रू30 बजे इसी वार्ड के जानकीपुरम गार्डन में श्री राम जानकी मंदिर तिराहे से श्री एस.एस. ओझा के घर होते हुए सहारा स्टेट गेट नंबर-02 तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। यह इस क्षेत्र की एक प्रमुख मांग थी, जिसे ₹69.70 लाख की लागत से पूरा किया जा रहा है। प्रातः 08रू00 बजे जानकीपुरम गार्डन में ही श्री प्रभाकर गुप्ता के घर के सामने वाली सड़क व नाली निर्माण कार्य की शुरुआत की गई, जिसकी लागत ₹9.97 लाख है। इस अवसर पर क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए विधायक डा. नीरज बोरा ने सर्वप्रथम देश के माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं प्रदेश के तपस्वी मुख्यमंत्री योगी जी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ष्माननीय मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप लखनऊ उत्तर के हर कोने तक विकास की रोशनी पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत स्वीकृत ये तीनों कार्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी और ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाएंगे। गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निर्माण हमारी प्राथमिकता है ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।ष् कार्यक्रम में सतीश वर्मा, सुशील सिंह, राकेश सिंह, पार्षद राजकुमारी मौर्या, एस एस ओझा, सुरेश मिश्रा, दाताराम शुक्ल, सी के वर्मा, राकेश पांडे, पूर्व पार्षद कैलाश यादव, श्री निवास त्रिपाठी, सर्वेश सिंह, दिव्यांशी शुक्ला, रंजना दुबे, मीरा पांडे, डी.एन सिंह, एच.एन.पाडेय, आचार्य संयम,एवं भारी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध जन, पत्रकार, एवं लोक निर्माण से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |