Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः कुण्डा में हर्ष फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद


प्रतापगढ़। जिले के कुण्डा तहसील व थाना क्षेत्र में विवाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग कर एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

29 अप्रैल 2026 को ग्राम जमेठी बंझोलिया निवासी कमलेश कुमार मिश्र स्व.छोटेलाल  ने थाना कुण्डा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री के विवाह समारोह में द्वारचार के दौरान आनन्द शुक्ला नामक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। पहली गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई, वहीं दूसरी बार फायर करने पर गोली एक रिश्तेदार को जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज प्रयागराज में चल रहा है।

इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मवई बाइपास रोड के पास से आरोपी आनन्द शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 7.62 बोर की पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |