कन्नौज। उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज के तत्वाधान मे आगामी दिनांक 09.05.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने उद्देश्य से जनपद न्यायाधीश ध् अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कन्नौज नरेन्द्र कुमार झा के निर्देश के दृष्टिगत उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत मे अधिक से अधिक वादों का निस्तारण एवं व्यापक प्रचार प्रसार कर लोक अदालत का लाभ जन-जन तक पहुंचाये जाने के उद्देश्य हेतु नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालतध्अपर जिला जज-प्रथम रवीन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक आहुत की गयी। बैठक मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनुजा सिंह जनपद मे स्थित आठ ब्लाकों के विकास खण्ड अधिकारी व ए0आर0टी0ओ0 आफिस से उपस्थित रहे।
नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालतध्अपर जिला जज प्रथम रवीन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान अधिक से अधिक मामलों को निस्तारण सुनिश्चित कराये जाने के संबंध मे विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि व लोक अदालत मे वादों के समाधान के लिये अपने अपने विभागों से समन्वय स्थापित करें और अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करें तथा जनपद के जन-जन तक लोक अदालत के लाभो का व्यापक प्रचार प्रसार किये जाने के भी निर्देश दिये गये।
.jpg)