कन्नौजः तमंचा सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार
May 01, 2026
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक जनपद अजय कुमार के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के निकट पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे के कुशल नेतृत्व में थाना छिबरामऊ पुलिस द्वारा अभियुक्त अजय उर्फ भूरा पुत्र राजेश उर्फ गिल्लू चतुर्वेदी निवासी ग्राम कुंवरपुर बनवारी थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज को बड़ेपुर रोड़ से नाजायज तमंचा व जिन्दा कारतूस नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया।
