शाहबाद। शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाबाद लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जिला चिकित्सालय रामपुर रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेश पुत्र तेजराम निवासी ग्राम पेगुपुरा, मोहन स्वरूप पुत्र तेजराम निवासी ग्राम पेगुपुरा, प्रतीक शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी ग्राम बरसेर सिरौली, व सचिन कुमार पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम हिम्मतपुर सभी टेंपो द्वारा रामपुर जा रहे थे तभी उदयपुर मोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे टेंपो में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद भेजा जहां पर डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया तथा सभी घायलों की हालात को नाजुक देखते हुए जिला चिकित्सालय रामपुर रेफर कर दिया।
.jpg)