Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवनिर्मित अभिलेखागार का लोकार्पण! डीएम और निदेशक पेंशन ने किया पौधरोपण, चंदन का पौधा लगाया


बलिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को नवनिर्मित अभिलेखागार का लोकार्पण जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं निदेशक पेंशन रविंद्र कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान दोनों अधिकारियों ने परिसर स्थित पार्क में पौधरोपण करते हुए चंदन का पौधा भी लगाया।

वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद कुमार दुबे ने बताया कि कोषागार भवन एवं परिसर में वर्षा जल संरक्षण एवं संचयन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “पेंशन आनंद उपवन” में सरोवर का निर्माण तथा महादेव कुंड का पुनर्निर्माण कराया गया है।

उन्होंने बताया कि परिसर में पेंशनरों के लिए वातानुकूलित पेंशनर भवन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें शौचालय, शुद्ध पेयजल, पुस्तकालय एवं संगीत वाद्ययंत्र जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त पेंशनरों के स्वास्थ्य, योग, व्यायाम एवं मनोरंजन के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस अवसर पर अपर निदेशक कोषागार निदेशालय सहित बड़ी संख्या में पेंशनर एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |